Thursday, July 28, 2011

पुराने समय की बात है -


पुराने समय की बात है  -
महाविध्यालीन पढाई के दौरान कुछ आमदनी हेतु काम करने का विचार किया ....
ऐसा कोई काम जिस से आमदनी हो.... भयानक ख्याल था... मुझे कुछ आता भी ना था...
एक बार मेले में किसी को चावल पर कुछ लिखते देखा बात जाम गई ....
हां ..... कोशिश करूँ तो मैं भी कर सकता हूँ... 
तो श्रीमान मैंने भी शुरू किया.... निवाड़गंज से चावल के नमूने मांग लाया... और शुरू कोशिश
अंग्रेजी लिखते तो आसानी से आ गई...  लेकिन मज़ा नहीं आया ....
बहुत सारे लोग लिख लेते हैं.... इसमें क्या ख़ास है ???

तो मैंने संस्कृत में जैन नवकार मंत्र लिखा .... एक पद - एक चावल पर.....
फिर भी कोई हल्ला नहीं.......

अंततः मैने अरबी भाषा में पाक पंजतन लिखा (तस्वीर संलग्न है) ......
उसे सजाकर मीना बाज़ार ले गया... वह भाई - ज़ोरदार हल्ला .....
जैन साहब ने कमाल कर दिया... नायब चीज़ .... उम्दा हुनर..... वगैरह वगैरह
कुछ लोगो ने हाथ मिलाया ....कुछ  ने हाथ को चूमा ....

जब तमाशा ख़तम हुआ तो मैने कहा...मुझे तारीफ नहीं चाहिए - खरीददार   चाहिए.... तो सब भाग खड़े हुए....

बात आई कीमत की....... तो कुछ ने समझाया .... इस का व्यापार नहीं होता.... कीमत नहीं होती .... हदिया होती है.... सो मैने हदिया तय कर दी ७८६ रूपये मात्र .... फिर भी गुंजाईश नहीं - कोई मालदार नहीं....

अबकी बार निगाह "कलमा" पर गई.... मुझे विश्वास था - में लिख लूँगा ......
लेकिन पहले खरीददार तलाशा जाए.....

बड़े नाम चीन लोगो के पास गया .... बड़ी निराशा हुई......
फिर मौलाना साहब के पास ..... वो और बड़े वाले....
पहले तो ये.... कि में देख चुका हूँ.... संग्रहालय में है....
तुम नहीं लिख सकते....

मैं बोला - लिख दिया तो ?? कीमत बोलो......
जो संग्रहालय में है .... वो अमूल्य है..... पर उसकी नक़ल....
(हालाँकि नक़ल जैसी कोई बात नहीं, चावल के दाने पर फोटो कॉपी नहीं होती )
खरब - अरब - करोड़ - लाख - हज़ार - सैकड़ा ......... कोई मूल्य नहीं........
तो तय किया गया - आज के बाद --------------------------------------------------------------------------- हमेशा के लिए बंद
भगवान् भला करे.... शेष शुभ

Friday, July 22, 2011

hamarivani.com

www.hamarivani.com

हमारे शहर में सिनेमाघर कितने थे ?

हमारे शहर में सिनेमाघर कितने थे ?? ३२ सिनेमाघर का सुना था मैंने ----
आप सहायता करें नाम याद करने में
१ .  नवीन ज्योति (पनागर)
२.  वैभव (पायल)
३.  अम्पायर
४.  डिलाइट
५.  श्री कृष्णा
६.  सुभाष
७.  पंचशील
८.  लक्ष्मी
९.  आनंद
१०. प्रभु वंदना
११.  ज्योति
१२. विनीत
१३. जयंती
१४. शीला
१५. शारदा
१६.  श्याम
१७.  सरस्वती
१८.  नवनीत [रांझी]
१९.  डिफेंस (कल्पना)
२०.  सावित्री
२१.  महावीर
२२
२३
२४
२५
२६
२७
२८
२९
३०
३१
३२

Thursday, July 21, 2011

ऐसी हैं हमारे जबलपुर की यादें

वो जिलहरी की शाम
वो छोटी लाइन फाटक का जाम
वो नर्मदा रोड की हवा
वो विक्टोरिया की दवा
वो धुआंधार की ठंडक
वो सदर का मज़ा
वो गोरखपुर की शॉपिंग
वो मोबाइल की टाकिंग
वो बडकुल की जलेबी
वो अन्ना का डोसा
वो कमानिया की रबड़ी
वो फ्रीजो की आइसक्रीम
वो सिविक सेंटर की चाट
वो डिलाइट की चाय
वो पचपेढ़ी की सड़के
जहाँ कितने दिल धडके
वो मस्ती की बातें
ऐसी हैं हमारे जबलपुर की यादें

Monday, July 18, 2011

More Information about jabalpur

http://en.wikipedia.org/wiki/Jabalpur

हमारे जबलपुर में एक समय १३ तलैया और ५२ तालाब थे ..

हमारे जबलपुर में एक समय १३ तलैया और ५२ तालाब थे ..

तलैया -
१. श्रीनाथ की तलैया
२. तिलक भूमि की तलैया
३. जूडी तलैया
४. भानतलैया
५. छुट्टू मियाँ की तलैया,
६.  बेनीसिंह की तलैया
7.  अलाफ्खान की  तलैया
8.  सेवाराम  की  तलैया
9.  साईं  तलैया
10. नौवा तलैया
11. सूरज  तलैया
12. फूलहारी  तलैया
13. जिंदल  तलैया



ताल -
१.   अधारताल
२.   मढ़ोताल
३.   हनुमानताल
४.   फूटाताल
५.   मढ़ाताल
६.    देवताल
७.   हाथीताल
८.   भंवरताल
९.   चेरीताल
१०.  रानीताल
११.  शाहीताल
१२.  गुलौआ ताल
१३.  गंगा सागर ताल
१४.  खेमताल
१५.  सूपाताल
१६.  संग्राम सागर ताल
१७.  खम्बताल
१८.  बघा ताल
१९.  बाल सागर
२०.  ठाकुर ताल
२१.  गोकुलपुर तालाब
२२.  शाही तालाब
२३  मचरहाई  ताल   
24.  महानद्दा
25.  कोलाताल
26.  तिरहुतिया ताल
27.  गुरहाताल
28.  सुरजला ताल
29.  अवस्थि ताल
30.  बासा तालाब
31.  बाल सागर
32.  हिनौता  ताल
33.  सगराताल
33.  चौकिताल
34.  सूखाताल  
35.  महाराज सागर
36.  कूरनताल
37.  अमखेरा ताल  
38.  बाबा ताल
39.  ककरैया  ताल
40.  गनेश ताल
41.  कटरा ताल
४२
४३
४४
४५
४६
४७
४८
४९
५०
५१
५२

कृपया आप मदद करें बाकी नाम बताने में